स्वर्ण पदक जीत कर चमके बोकारो, रामगढ़, गोमो के प्रतिभागी

स्वर्ण पदक जीत कर चमके बोकारो, रामगढ़, गोमो के प्रतिभागी

रामगढ़. केंद्रीय विद्यालय रांची संभाग की तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट में शुक्रवार को प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जैवलिन थ्रो अंडर-19 बालक वर्ग में केवी नंबर एक बोकारो के निशांत कुमार ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता. केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के सुभाष महतो व केंद्रीय विद्यालय गोमो के विशाल कुमार दास ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया. जैवलिन थ्रो अंडर-17 बालक वर्ग में भी केंद्रीय विद्यालय नंबर एक बोकारो के अमरजीत कुमार, केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर सीकेपी के नेल्सन सोय व केवी साहेबगंज के उज्ज्वल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. लॉन्ग जंप अंडर-14 बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय गोमो की सुनयना कुमारी, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस की अंकिता मरांडी व केंद्रीय विद्यालय नंबर एक बोकारो की अफरीन निशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. डिस्कस थ्रो अंडर-19 बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक बोकारो की वाणी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया. केंद्रीय विद्यालय साहेबगंज की दिवांशी कुमारी व केंद्रीय विद्यालय पलामू की प्रियंका तिवारी ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया. तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >