रामगढ़: बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रामगढ़ में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ. प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया.
प्रशिक्षण के दौरान दुमका से आयीं प्रशिक्षक सुनीता हेम्ब्रम ने बकरियों की नस्ल, टीकाकरण, बीमारी, उपचार, प्रजनन और बकरी पालन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी. प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों और बैंक के माध्यम से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी.
साथ ही स्वरोजगार के माध्यम को अपनाकर अपनी आजीविका को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक जश्न कुजूर, संकाय सदस्य अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक रंजीत कुमार और सैफ अली मुख्य रूप से उपस्थित थे.
