रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ की पहल, पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट वितरित

रामगढ़ रोटरी क्लब ने रांची रोड रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। यह कार्यक्रम दिवंगत मिनाती और रंजन दत्त की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ।

रामगढ़: रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से निलंजन दत्त के माता-पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को रांची रोड रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट वितरण किया गया.

कार्यक्रम श्रद्धांजलि, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित किया गया. मौके पर सुरेश पी अग्रवाल व कांता सोबती ने कहा कि निलंजन दत्त के माता-पिता धार्मिक, समाजसेवी व आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे. उनका जीवन सेवा, त्याग और परिश्रम पर आधारित था. मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, अरुण कुमार राय, अमरेश गणक, राजेश कुमार, क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार मोदी ने कहा कि स्व मिनाती दत्त व स्व रंजन कुमार दत्त मानव सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता को सबसे बड़ा धर्म मानते थे.

क्लब के सचिव आशीष दत्त ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विशेष रूप से राहगीरों और मजदूरों की सेवा को प्राथमिकता दी गयी, जिससे मानवीय संवेदना का संदेश मिला. कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया.

कार्यक्रम में अमरेश गणक, राजेश कुमार, संजय चौधरी, राहुल जैन पाटनी, नरेश पासवान, शिवनंदन प्रसाद सिंह, जयता दास, रांची रोड रेलवे के यातायात निरीक्षक अवधेश राम, नीलम एक्का, शिवकुमार, मुबारक, नीतीश कुमार, संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >