गिद्दी. चार श्रम कोड रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को गिद्दी सी ट्रेकर स्टैंड के नजदीक गिद्दी-नयामोड़ मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम किया. इससे वाहनों की लंबी कतारे लग गयी. सड़क जाम 10 बजे हटा.
संयुक्त किसान मोर्चा के कई लोग सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दिया. इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, नेमन यादव, शहीद अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर व किसान विरोधी है.
वक्ताओं ने चार श्रम कोड को रद्द करने, जी राम जी को बंद कर मनरेगा को फिर से चालू करने, दमनकारी कानूनों को वापस लेने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि यह राष्ट्र स्तर पर सांकेतिक आंदोलन किया गया है.
केंद्र सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगा, तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जायेगा. सड़क जाम में जगरनाथ तुरी, भुवनेश्वर महतो, रामकिशुन मुर्मू, गणेश भुइयां, कौलेश्वर भुइयां, मथुरा महतो, हकीम अंसारी शामिल थे.
