ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों सावधान! रामगढ़ में चालान से लेकर पेट्रोल बंद तक की तैयारी

रामगढ़ में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं को रोकने और शहर को जाम से मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाने व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रामगढ़: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर को जाम से मुक्त कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

उपायुक्त ने घाटी क्षेत्रों में लगायी गयी लाइटों की नियमित जांच करने और उनके सुचारू रूप से काम करने की स्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड की संख्या बढ़ाने, वाहनों की गति नियंत्रित करने और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी रोक लगाने को कहा गया. इसके अलावा हाई मास्ट लाइट लगाने और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया.

ब्लैक स्पॉट पर होगा सुधार, बढ़ेगी निगरानी

बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य कराने पर जोर दिया गया. अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया गया, ताकि हादसों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके.

हिट एंड रन मामलों का जल्द होगा निपटारा

हिट एंड रन के मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का को सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मामलों का त्वरित निष्पादन होने से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और मुआवजा मिल सकेगा.

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया.

अतिक्रमण हटेगा, बिना हेलमेट पेट्रोल भी नहीं

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया. बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान का अनिवार्य रूप से पालन कराने को कहा गया.

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नशे का कारोबार किया तो खैर नहीं! रामगढ़ में दवा दुकानों से लेकर स्कूलों तक चलेगा जांच अभियान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >