रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में देर शाम हुई बारिश और तेज हवाओं से टायर मोड़ स्थित होटल सत्कार के पास NH-33 पर एक पेड़ गिर गया. अचानक हुई इस घटना से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया.
रास्ते का बड़ा हिस्सा पेड़ से घिरा
पेड़ गिरने से सड़क का अधिकांश हिस्सा बाधित हो गया है और रास्ते का बड़ा भाग पेड़ की डालियों से घिर गया है. केवल सीमित जगह से ही वाहनों का आवागमन हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मौके पर स्थिति यह है कि एक ओर से वाहन किसी तरह सड़क के बचे हिस्से से गुजर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर से बड़े वाहनों को सड़क से नीचे उतरकर निकलना पड़ रहा है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
पटेल चौक से सुभाष चौक मार्ग प्रभावित
यह मार्ग रामगढ़ के पटेल चौक से सुभाष चौक जाने वाला प्रमुख रास्ता है. पेड़ गिरने के कारण इस मार्ग पर आवागमन कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
रात में सावधानी बरतने की अपील
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील है कि वे रात के समय विशेष सावधानी बरतें. अंधेरे और बाधित रास्ते के कारण हादसे की आशंका बढ़ गई है, इसलिए सतर्क रहकर ही यात्रा करें.
इसे भी पढ़ें: अनगड़ा में नल जल योजना में भारी लूट! 11 मई को रांची में विशाल धरना देगी भाजपा
इसे भी पढ़ें: रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी: TSPC का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, 25 से अधिक वारदातों में था शामिल
