रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुध बाजार के समीप कथित देह व्यापार मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय के स्वलिखित बयान पर भारतीय न्याय संहिता एवं अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मोबाइल जांच में मिले साक्ष्य : पुलिस
पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं मोबाइल जांच के दौरान देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
परिजनों ने लगाया गलत कार्रवाई का आरोप
वहीं गिरफ्तार रवि कुमार एवं विनोद कुमार के परिजनों ने दोनों को निर्दोष बताया है. परिजनों का कहना है कि दोनों ट्रैक्टर से टुकड़ा ईंट गिराने गये थे. उन्होंने पुलिस पर बिना पर्याप्त जांच के भीड़ के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें…
रामगढ़ : वरमाला के बाद लापता हुई दुल्हन, बिना शादी लौटी बारात, गोला थाना पहुंचा मामला
रामगढ़ का हेतमसरिया परिवार बना जॉइंट फैमिली की मिसाल, छह पीढ़ियां एक छत के नीचे
