रामगढ़ सदर अस्पताल में डिजिटल सुविधाओं की समीक्षा, पेपरलेस व्यवस्था लागू करने की तैयारी

Ramgarh News: रामगढ़ सदर अस्पताल में डिजिटल व्यवस्था की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने पेपरलेस सिस्टम लागू करने पर जोर दिया, जिससे मरीजों को आभा ऐप के माध्यम से बेहतर और तेज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने विशेष रूप से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डेटा प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा की.

पेपरलेस सिस्टम की तैयारी तेज

निरीक्षण के क्रम में जिले के स्वास्थ्य तंत्र को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में पेपरलेस कार्य प्रणाली लागू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है, जिससे कागजी प्रक्रिया को कम किया जा सके.

आभा ऐप से आसान होगी इलाज प्रक्रिया

इस पहल के तहत मरीज अपने मोबाइल में आभा ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन के बाद आसानी से इलाज और जांच की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. इससे मरीजों को लाइन में लगने और दस्तावेज संभालने की परेशानी से राहत मिलेगी. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, तेज और सुगम बनाने में भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >