रामगढ़ : छुट्टी के दिन भी खुला डाकघरों का दरवाजा, राखी पहुंचाने में जुटे डाककर्मी

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, रामगढ़ जिले के डाककर्मी छुट्टी के दिन भी अपने कर्तव्य पर डटे रहे. बहनों की भेजी राखी को समय पर भाइयों तक पहुँचाने के लिए उनका समर्पण सराहनीय रहा.

रामगढ़: रक्षा बंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास व सुरक्षा के रिश्ते का पर्व है. इस रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी रामगढ़ जिले के डाककर्मी अपने कर्तव्य पर डटे रहे. जिले के सभी डाकघरों में डाक प्राप्त की गयी और राखियों को समय पर भाइयों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी.

प्रधान डाकघर रामगढ़ कैंट में मेल प्रभारी जसमीना खातुन ने मेल प्राप्त कर जिले के सभी डाकघरों में डाक भेजी. वहीं, रामगढ़ सब डिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान और पोस्टमास्टर मो जसीम खान के दिशानिर्देश पर प्रधान डाकघर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय राखी बुकिंग के लिए अपने कर्तव्य पर तैनात रहे.

बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य

रविशंकर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने कहा कि भाई-बहन के प्यार की निशानी राखी देश-विदेश के कोने-कोने से बहनों ने भेजी है. इन्हें रक्षा बंधन के दिन तक किसी भी तरह जिले भर के पोस्टमैन भाइयों के माध्यम से संबंधित लोगों तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि डाकघर के माध्यम से जन सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है.

रविवार को छुट्टी के बावजूद डाक विभाग के कर्मचारियों की सक्रियता से लोगों को भी राहत मिली. डाककर्मियों ने यह सुनिश्चित करने में योगदान दिया कि दूर रहने वाले भाई-बहनों के बीच प्यार की यह डोर समय पर पहुंचे. इस कार्य में पवन कुमार, राजीव कुमार, विजय कुमार पांडेय, बबीता कुमारी, जसमीना खातुन, मो हाशीब, राम कुमार मुंडा, सुकर मुंडा, रिशीकेष खन्ना, बिनोद कुमार राम, प्रदीप कुमार, सुनैना कमारी, आकास कुमार राम समेत जिले भर के पोस्टमास्टर, डाकघर सहायक, पोस्टमैन, एमटीएस व ग्रामीण डाक सेवकों ने योगदान दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >