रामगढ़ में गुमटी से घर तक फैला था गांजा कारोबार, पुलिस की रेड में 22 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने सुभाष चौक स्थित गुमटी और घर पर छापेमारी कर 15 लाख रुपये मूल्य का 22 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट रामगढ़ जिले के सुभाष चौक की एक गुमटी से गांजे का अवैध कारोबार चलने की सूचना ने पुलिस को भी चौंका दिया. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर बड़े नेटवर्क का खुलासा किया. कार्रवाई में 22.200 किलो गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी जा रही है.

गुप्त सूचना पर गठित हुई टीम, आरोपी गिरफ्तार

22 अगस्त को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम रजा के नेतृत्व में टीम गठित कर सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गुमटी पर छापेमारी की गयी. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया.

गुमटी और घर से मिला गांजा

गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रितेश कुमार (20 वर्ष), पिता-पुरुषोत्तम कुमार सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ बताया. गुमटी की तलाशी लेने पर 960 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी, जहां 16 पैकेट में रखा 21.300 किलो गांजा मिला. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खनिज राजस्व के मुद्दे पर झामुमो का हल्लाबोल, 24 से जनजागरण अभियान; 7 सितंबर को प्रखंडों में धरना

दो वाहन भी जब्त

कार्रवाई के दौरान गांजा की सप्लाई में इस्तेमाल हो रही आल्टो कार जेएच 2वी 2425 और एर्टिगा गाड़ी जेएच 24एन 2425 को भी जब्त किया गया. इस मामले में रामगढ़ थाना कांड के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. साथ ही गांजा के पूरे नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच भी तेज कर दी गयी है. प्रेसवार्ता में एसपी रामगढ़ मुकेश कुमार लुणायत, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, एसआई बिरबल हेंब्रम, एसआई मनीष कुमार सिंह, एसआई राजेश रोशन, एसआई रोशन बाडा उपस्थित थे.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मो अकरम रजा, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पुअनि रोशन बाड़ा, बिरबल हेंब्रम, जॉनी कुमार, मंजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आरक्षी गुलाम खान, अजय कुमार दास, सुकुल विश्वकर्मा व रविशंकर कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें: बोल बम के जयकारों से गूंजा रजरप्पा, 75 हजार से अधिक कांवरियों ने उठाया जल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >