पतरातू. दुर्गापूजा को लेकर पतरातू क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गयी हैं. रेलवे स्टीम कॉलोनी और हेसला शिव मंदिर परिसर में दुर्गापूजा समितियों की अलग-अलग बैठक हुई. रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गापूजा समिति की बैठक सोमवार को दुर्गा मंडप में पुजारी कंचन घटक की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया. पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साउंड, फूल सजावट और प्रतिमा निर्माण समेत अन्य तैयारी पर चर्चा हुई. नयी कमेटी के गठन पर भी विचार किया गया. अगली बैठक चार अक्तूबर को होगी, जिसमें पंडाल और प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जायेगा.
वहीं, हेसला शिव मंदिर दुर्गापूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई. इसमें पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया और पूजा समिति का गठन किया गया.
मंदिर परिसर की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया. समिति में अध्यक्ष बैजनाथ राय, सचिव अजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह और पूजा प्रभारी सूरज प्रसाद, सूरज कुमार व पंकज हिंदू समेत अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी.
