रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट रामगढ़ इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास व उत्साह के साथ रविवार को किया गया. कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर सावन की हरियाली, प्रेम और उमंग का संदेश दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. सदस्याओं ने सावन के गीत, नृत्य तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक संस्कृति और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली.
महिलाओं को एकजुट करने का है उद्देश्य : श्वेता जैन
क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देना है. कहा कि इससे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूती मिलता है. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में भव्य सावन महोत्सव, भोलेनाथ की झांकियों और बच्चों के मनमोहक नृत्य ने मोहा मन
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सावन महोत्सव के अवसर पर सभी सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया. मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, मीडिया प्रभारी प्रियंका जैन, शर्मिष्ठा दत्ता, पिंकी गांधी, पूनम सिंघानिया, मनबीर कौर, नम्रता जैन, पम्मी गांधी, मीरा बागड़िया, उर्मिला बगड़िया, अनुराधा श्रॉफ, मधु बरेलिया, विजया अयंगर, रंजू अग्रवाल, मधु अग्रवाल, नीरू साहनी, जसप्रीत कौर, गुरबक्स सैनी, जसविंदर होरा, हरमीत कौर, जयश्री, ममता वसंत, रेणु मेवाड़, नीति अरोड़ा, सुरेंद्र कौर, परमजीत कौर, डॉ अविनाश कौर सहित अन्य सदस्या मौजूद थीं.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में गुमटी से घर तक फैला था गांजा कारोबार, पुलिस की रेड में 22 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
