शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में शिक्षकों का सम्मान, डॉ. मौसमी बनर्जी को विशेष सम्मान

रामगढ़ इनर व्हील क्लब ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ. मौसमी बनर्जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट

रामगढ़. इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के प्रख्यात शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस वर्ष वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. मौसमी बनर्जी को शिक्षा जगत में उनके अनुकरणीय सेवा और योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

छह शिक्षकों को किया गया सम्मानित

इसके अलावा डॉ. मनबीर कौर, श्रीमती पिंकी गांधी, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती नीति अरोड़ा और श्रीमती हरमीत कौर को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन ने स्वागत भाषण के साथ की. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं और उनका सम्मान करना गर्व की बात है. पूर्व अध्यक्ष रंजू अरोड़ा ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला.

नमिता श्रॉफ ने किया मंच संचालन

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता श्रॉफ ने किया. समापन पर श्रीमती पिंकी गांधी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

क्लब की सदस्याएं रहीं मौजूद

इस अवसर पर क्लब की श्वेता जैन, नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल, निधि चौधरी, हरमीत कौर, रंजू अरोड़ा, नीरू साहनी, नमिता श्रॉफ, मेघा बागड़िया, मीरा बागड़िया, नीति अरोड़ा, मधु अग्रवाल, सुरेंद्र कौर, परमजीत कौर, गुरबक्स सैनी, सुमन सोनी, पिंकी गांधी, विजया अयंगर, मनबीर कौर सहित कई सदस्याएं मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा CCL अस्पताल में गंदगी देख भड़की वेलफेयर टीम, कॉलोनियों में कचरे के ढेर; एक सप्ताह का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >