रामगढ़. सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को रामगढ़ शहर के वार्ड संख्या 3 स्थित चैती दुर्गा मंदिर (सौदागर मोहल्ला) परिसर से बोल बम यात्रा पर जा रहे कांवड़ यात्रियों के जत्थे को सम्मानपूर्वक देवघर के लिए रवाना किया गया. यह कार्यक्रम का आयोजन आजसू पार्टी रामगढ़ नगर की ओर से किया गया.
सांसद और पूर्व M.L.A. के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
यह आयोजन माननीयसांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के निर्देश पर नगर सचिव नीरज मंडल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सभी शिव भक्तों का अंगवस्त्र एवं सहयोग राशि देकर स्वागत किया. इस मौके पर नगर सचिव नीरज मंडल ने कहा कि सावन माह में शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ियों के स्वागत का अवसर मिला है, जिससे मन को शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है.
ये भी पढ़ें: सोमवारी का जल भरने गई 3 बच्चियां सोन नदी में डूबीं, 1 को ग्रामीणों ने बचाया
लगे बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हो उठा. कांवड़ यात्रियों ने भी उत्साह के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, विक्की ठाकुर, अनिल श्रीवास्तव, अशोक भुइयां, महिला मोर्चा की कुंती देवी, कंचन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
देवघर के लिए रवाना होने वाले कांवड़ यात्रियों में विशाल ठाकुर, संतोष कुमार, विशाल रजक, रेखा देवी, नीरज, दीपेश, रोनित, मुकेश, अमित, जुगल, दीपम, राज कुमार, शीतल, कृष्णा, सोनू, सागर, हंसराज सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल थे.
