Ramgarh Rain: झारखंड के रामगढ़ में बुधवार को इस साल के मानसून की हल्की बारिश से किसानों की बांछें खिल गई हैं. जिन किसानों ने धान की फसल उगाने के लिए खेतों में बिचड़े (बिहन) बो दिए थे और बीज अंकुर नहीं रहा था, अब वे बिचड़े अंकुर जाएंगे. हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी और वे धान की फसल को अच्छे तरीके से उगा सकेंगे. फिलहाल, बुधवार की बारिश से रामगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में करीब 20 से 25 मिनट तक हुई रिमझिम बारिश से खेतों में नमी आई है.
हल्की बारिश से बढ़ी उम्मीद
पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे. खेतों में धान का बिचड़ा (बहन) डाला जा चुका था, लेकिन पानी के अभाव में अंकुरण नहीं हो पा रहा था. अब इस हल्की बारिश के बाद किसानों को उम्मीद है कि बीज निकलना शुरू करेगा.
अभी भी पर्याप्त नहीं बारिश
हालांकि, किसानों का कहना है कि यह बारिश अभी खेती के लिए पर्याप्त नहीं है. अच्छी पैदावार के लिए लगातार और संतुलित बारिश जरूरी है. फिलहाल आसमान में बादल बने हुए हैं, जिससे आगे और बारिश की उम्मीद जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: आसमान में मंडरा रहे बादल मगर सूखा है खेत, बिचड़ा बोने के बाद चिंतित हैं किसान
किसानों की नजर आसमान पर
ग्रामीणों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है, तो खेती को काफी राहत मिल सकती है. फिलहाल किसानों की नजर आसमान पर टिकी हुई है और वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में नशे के खिलाफ कार्रवाई, कुड़ृ में 5 लाख के स्टोन मार्क ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
