रामगढ़ : जिला के 125 पंचायतों में पानी की समस्या पर जल पखवाड़ा शिविर, जलापूर्ति समस्याओं का हो रहा सर्वे

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए 2 मई से 15 मई तक विशेष जल पखवाड़ा शिविर चलाया जा रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए 125 पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र के 32 वार्डों में विशेष जल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सर्वे कर उनका समाधान किया जा रहा है. यह शिविर उपायुक्त के निर्देश पर 2 मई से 15 मई तक संचालित किया जा रहा है.

69 पंचायतों में लग चुका शिविर, समस्याओं का हो रहा समाधान

कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र कुमार दिनकर ने बताया कि अब तक 69 पंचायतों में शिविर आयोजित किया जा चुका है, जबकि आने वाले दिनों में 45 पंचायतों में सर्वे किया जाएगा. शिविर के दौरान ग्रामीण और जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी समस्याएं रख रहे हैं, जिनका त्वरित समाधान किया जा रहा है.

213 चापानल और 63 मिनी जलमीनार की मरम्मत

सर्वे के दौरान चिन्हित 213 चापानलों की मरम्मत की जा चुकी है, वहीं 63 मिनी जलमीनारों को भी दुरुस्त किया गया है. विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में जाकर जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने में जुटी हुई है.

छोटी खराबी मौके पर ठीक

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिन चापानलों और जलमीनारों में सामान्य खराबी है, उन्हें तुरंत ठीक किया जा रहा है. वहीं जिनमें बड़ी तकनीकी समस्या है, उनका सर्वे कर बजट के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. शिविर समाप्त होने के बाद इन पर काम किया जाएगा.

360 चापानलों की मरम्मत के लिए 53 लाख की निविदा

विभाग की ओर से 360 चापानलों की मरम्मत के लिए 53 लाख रुपये की निविदा जारी की गई है. इन कार्यों को शिविर समाप्ति के बाद पूरा किया जाएगा, ताकि जल संकट को स्थायी रूप से दूर किया जा सके.

1.15 करोड़ से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति

जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में 19 जलमीनारों की मरम्मत के लिए 23 लाख 38 हजार 500 रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 626 चापानलों की मरम्मत के लिए 92 लाख 27 हजार 240 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

जल समस्या के लिए जारी किया गया कंट्रोल रूम नंबर

जलापूर्ति समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है. इसमें नोडल पदाधिकारी निरिखल रंजन कुमार, प्रधान लिपिक संजय कुमार, नागेंद्र कुमार पासवान और धीरज खलखो को जिम्मेदारी दी गई है.

संपर्क नंबर : 8409209569, 6204213661, 6205523266, 9798458570

कार्यालय नंबर : 06553-223193

नगर परिषद शिकायत नंबर : 9939476661

यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >