ओवरऑल चैंपियन रामगढ़ जिला बना

ओवरऑल चैंपियन रामगढ़ जिला बना

रामगढ़. 21 वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोेगिता का समापन सोमवार को सिदो कान्हू जिला मैदान रामगढ़ में हुआ. समारोह में पुलिस डीआइजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा, रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत, हजारीबाग एसपी अमन कुमार, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी, कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष मुख्य रूप उपस्थित थे. मौके पर डीआइजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा ने कहा कि तीन दिवसीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रतिभागियों ने काफी लगन व उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता रामगढ़ जिला व दूसरा स्थान हजारीबाग ने हासिल किया है. विजय प्रतिभागी को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अच्छे खिलाड़ियों के कैरियर में भी उसका फायदा मिलता है. एसपी रामगढ़ ने कहा कि ओवरऑल विजेता के लिए रामगढ़ जिला के सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना सबसे बड़ी बात है. खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स कब्बड़ी, बैडमिंटन, वॉलीवाल, फूटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल की प्रतियोगिता हुई. इसमें ऑवरऑल विजेता रामगढ जिला बल व उप विजेता हजारीबाग जिला बल रहा. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में रामगढ़ जिला विजेता व उपविजेता चतरा जिला, कब्बडी में विजेता रामगढ़ जिला व उपविजेता चतरा बना. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रामगढ़ के मो साकिब, बैडमिंटन डबल व सिंगल खेल का विजेता और उपविजेता रामगढ़ जिला बना. इसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रामगढ़ के मो तस्लीम खान, वॉलीबाल के विजेता कोडरमा जिला व उपविजेता रामगढ़ जिला बना. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोडरमा जिला के विमल कीर्ति सिंह यादव को दिया गया. फुटबॉल का विजेता हजारीबाग जिला व उपविजेता रामगढ़ जिला बना. इसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हजारीबाग जिला के संजय कुमार टुडू को दिया गया. बास्केटबॉल में हजारीबाग जिला विजेता तथा उपविजेता रामगढ़ जिला बना. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हजारीबाग जिला के अनिलेश जॉन भेंगरा को दिया गया. हैंडबॉल के विजेता हजारीबाग जिला व उपविजेता गिरिडीह जिला बना. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हजारीबाग जिला के सुनिल कुमार को दिया गया. क्रिकेट में विजेता गिरिडीह जिला व उपविजेता कोडरमा जिला बना. मैन ऑफ द मैच गिरिडीह जिला के पप्पू यादव, बेस्ट बैट्समैन गिरिडीह जिला के निरंजन कच्छप और बेस्ट बॉलर कोडरमा जिला के राजेश प्रजापति को दिया गया. बेस्ट एथलिट पुरूष वर्ग में रामगढ़ के विदेश उरांव, महिला वर्ग में रामगढ़ जिला की गीता तिर्की को दिया गया. कार्यक्रम का संचालन कमल बगडिया व साजेंट मेजर मंटु यादव ने संयुक्त रूप से किया. समापन खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुआ प्रतियोगिता में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के रामगढ, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा व गिरिडीह जिला पुलिस बल के प्रतिभागियों ने भाग लिया. समापन सभी जिला के प्रतिभागियों के मार्च पास्ट से किया गया. इसके बाद झंडा को उतारा गया. समापन समारोह में आतिशबाजी भी की गयी. भारी बारिश के बीच विजेता खिलाडियों को अतिथियों ने कप व मेडल देकर पुरस्कृत किया. मौके पर एएसपी सह एसडीपीओ पतरातू राधवेंद्र शर्मा, एसडीपीओ रामगढ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी मो अकरम, इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार सहित जिला के सभी अंचल निरीक्षक, पुलिस पदाधिकारी व प्रतिभागी मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >