Ramgarh Vidhan Sabha Result 2024 : रामगढ़ से अजसू पार्टी के सुनीता चौधरी आगे, कांग्रेस की ममता देवी पीछे

Ramgarh Chunav Result 2024 : 2019 में कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को पराजित कर दिया था. लेकिन इस बार फिर से आजसू ने इन्हीं को मैदान में उतारा है.

Ramgarh Assembly Election Result 2024 : झारखंड की रामगढ़ विधानसभा में दो महिला उम्मीदवारों के बीच जंग है. हालांकि सीट पर इनके अलावा महिला-पुरुष मिलाकर करके 17 उम्मीदवार हैं लेकिन असल टक्कर तो कांग्रेस की ममता देवी को आजसू की सुनीता चौधरी से मिल रही है.

रामगढ़ विधानसभा चुनाव में कौन-कौन है मैदान में

उम्मीदवारपार्टी
बिनु कुमार महतोबहुजन समाज पार्टी
ममता देवीकांग्रेस
सुनीता चौधरीआजसू पार्टी
अरिजीत पटेलअखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी
चतुर्भुज कश्यपपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
नितेश कुमार सिन्हाभारतीय राष्ट्रीय जगसेवा पार्टी
पनेश्वर कुमारझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
फ़ारूक़ अंसारीलोकहित अधिकार पार्टी
मधु देवीआज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)
लाल किशुन प्रसादराष्ट्रीय समानता दल
कुन्दन कुमार लहेरीनिर्दलीय
गौतम कुमार पांडानिर्दलीय
झालू करमालीनिर्दलीय
धमेन्द्र प्रसादनिर्दलीय
पंकज कुमारनिर्दलीय
ललिता देवीनिर्दलीय
सुशील कुमारनिर्दलीय

2019 में कांग्रेस और आजसू के बीच मुकाबले में ममता ने मारी बाजी

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला हुआ. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं ममता देवी ने आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को पराजित कर दिया. ममता देवी को 99944 (44.90 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि सुनीता चौधरी को 71226 (31.86 प्रतिशत) मतदाताओं का समर्थन मिला था. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 313312 मतदाता थे, जिसमें 223577 यानी 71.36 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janardan pandey

जनार्दन पांडेय प्रभात खबर डिजिटल में रेजिडेंट एडिटर हैं. पिछले 14 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और न्यूज रूम, डिजिटल रणनीति और ऑडियंस ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे अमर उजाला, न्यूज18 और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में नए प्रयोग, AI, सॉल्यूशन जर्नलिज्म और मीडिया इनोवेशन उनके पसंदीदा विषय हैं. साल 2024 में उन्हें एक्सचेंज4मीडिया के 40 अंडर 40 सम्मान से सम्मानित किया गया. वे इंडो जर्मन जर्नलिज्म कनेक्ट फेलो भी रह चुके हैं.

जनार्दन दो पुस्तकों के लेखक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखी उनकी पुस्तक 'बिहार जनादेश 2025: NDA की प्रचंड जीत की पूरी कहानी' और "Rewiring Trust in Journalism" हैंडबुक को व्यापक सराहना मिली. वे समय समय पर डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता और बदलती तकनीक पर लिखते हैं और पत्रकारों को प्रशिक्षण भी देते हैं। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >