फोटो रामगढ़ महाविद्यालय में नई शिक्षिका का किया गया स्वागत

रामगढ़ महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की नई शिक्षिका डॉ संगीता बारला का शिक्षक संघ ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कई शिक्षक मौजूद रहे।

रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से अर्थशास्त्र विभाग में कार्यभार ग्रहण करने वाली नई शिक्षिका डॉ संगीता बारला का शनिवार को आयोजित सादे समारोह में स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ की अध्यक्षा डॉ अनामिका ने किया. इस अवसर पर डॉ कामना राय, डॉ प्रीति कमल, डॉ मालिनी डीन एवं डॉ राहुल कुमार ने डॉ संगीता बारला का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार में नई शिक्षिका का आगमन सभी के लिए हर्ष व गौरव का विषय है.

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव व शैक्षणिक योगदान से महाविद्यालय की शिक्षण गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी. समारोह में डॉ रामाज्ञा सिंह, डॉ बलवंती मिंज, विजेता तिग्गा, डॉ शालिनी प्रकाश, डॉ नीतू मिंज, बीरबल महतो, साजिद हुसैन, डॉ शाहनवाज खान, प्रेमचंद महतो, गोपाल कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >