चैनपुर आरओबी अधुरा ओवरब्रिज | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ : चैनपुर आरओबी के लिए रेलवे ने झारखंड सरकार से मांगी जमीन, जल्द शुरू होगा काम

रामगढ़ में अटके चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है. राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रयासों के बाद रेलवे विभाग और झारखंड सरकार ने इस दिशा में कदम उठाए हैं.

रामगढ़. रामगढ जिले में चैनपुर रोड रेलवे ओवरब्रिज का अधुरा निर्माण को पूरा करने का काम जल्दी शुरू होगा. राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रयास के बाद रेलवे विभाग और झारखंड सरकार के वरीय अधिकारियों ने आदेश जारी किया है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजा है. रेलवे के अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि रामगढ जिले में धनबाद डिवीजन इसीआर के चैनपुर, करमा हाट स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग नंबर-26 एसपी-टी, चैनपुर आरओबी बनाने का काम काफी दिनों से रूका हुआ है. यह काम 2016-17 में मंजूरी मिली थी. 2021 में आरओबी निर्माण का कार्य संवेदक को आवंटित किया गया. स्थानीय परेशानियों के कारण सितंबर 2024 में काम शुरू हुआ. निर्माण का कुछ कार्य ही हो पाया है. आरओबी बनने के लिये जितना जमीन उपलब्ध रेलवे को कराना है. रामगढ जिला प्रशासन ने उपलब्ध नहीं कराया है. जिससे निर्माण कार्य रूक गया है. मुख्य सचिव झारखंड सरकार से रेलवे के चेयरमैन ने अनुरोध किया है कि जिले के संबंधित अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण व सभी रूकावटों को हटाने और काम में तेजी लाने का निर्देश दें. ताकि रेलवे ओवरब्रिज का काम शीध्र शुरू हो सके.

राज्यसभा सांसद खीरू महतो इस मामले पर हैं सक्रिय

जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को लगातार कई वर्षों से पत्राचार कर रहे हैं. दिल्ली स्थित रेल भवन में पिछले सप्ताह जाकर चेयरमैन से मिलकर आरओबी निर्माण नहीं होने की जानकारी दिया. खीरू महतो ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र भी दिया. इसमें चैनपुर आरओबी निर्माण कार्य रूका हुआ है उसे शुरू किया जाये. यह कार्य 20 वर्षों से लंबित है. चैनपुर फाटक के बगल में एक सीसीएल और दूसरा वेस्ट बोकारो कोलियरी टाटा का साईडिंग है. जिससे भारी वाहनों की भीड़ इस मार्ग में रहती है. रेलवे फाटक के बंद होने से हर दिन काफी जाम इस मार्ग पर लग जाते हैं. आम जनजीवन के साथ-साथ बीमार व्यक्तियों को भी घंटो-घंटो जाम में फंसना पड़ता है.

आरओबी बनने से होगा फायदा

सांसद खीरू महतो ने बताया कि चैनपुर आरओबी को लेकर पिछले कई सांसद और केंद्रीय मंत्री ने भी पहल किया है. राज्यसभा सदस्य बनने के बाद इसे प्रतिष्ठा बना लिया हुं. क्योंकि इसके आसपास ही हमारा पैतृक घर है. वर्षों से आम लोगों की परेशानियों को देखता रहा हुं. रामगढ, बोकारो, धनबाद और आसपास के गांव, कोलियरी आने-जाने में लोगों को काफी सुविधा होगी.

वर्तमान में क्या है स्थिति

राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने बताया कि आरओबी निर्माण के लिये ठेकेदार नियुक्त है. जमीन अधिग्रहण कर रामगढ़ जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना है. उपायुक्त ऋतुराज भी इस मामले में काफी सक्रियता दिखा रहे हैं. जल्द ही जमीन अधिग्रहण मुआवजा कार्य पूरा होगा. रेलवे भी मुआवजा राशि देने के लिये स्वीकृति प्रदान कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >