रामगढ़ भाजपा ने डीसी-एसपी कार्यालय घेरा, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

रामगढ़ में भाजपा ने जेएसएससी-जेपीएससी घोटालों की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया।

रामगढ़: भाजपा रामगढ़ जिला के तत्वावधान में शुक्रवार को छात्रों की आवाज बुलंद करने, जेपीएससी एवं जेएसएससी से जुड़े कथित घोटालों की सीबीआइ जांच कराने और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर डीसी एवं एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे एनएच-23 स्थित सन साइन बैंक्वेट हॉल के समीप हुई. इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक राकेश प्रसाद, सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो प्रमुख रूप से मौजूद थे. सन साइन बैंक्वेट हॉल से भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचा. समाहरणालय गेट के समीप कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा जेपीएससी-जेएसएससी मामलों की सीबीआइ जांच कराने की मांग की.

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया. प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही. जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में महिलाओं ने भी अपनी आवाज बुलंद की.

10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, संजय सिंह, रंजन फौजी, राजीव जायसवाल, दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना, संजय साहा, मनोज गिरी, रिद्धि राज, धनंजय पुटूस, राजू पामदत, भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, संतोष शर्मा, दिनेश प्रसाद, मनोज महतो, शिवकुमार महतो, बबलू साव, सत्यजीत सिंह, मणिशंकर ठाकुर, रीति श्रीवास्तव, रेखा बेदिया, सुनील साहू, विनोद कुशवाहा, सुशांत पांडेय, रूपा साहू, संजय साहू, अजय पासवान, नूतन महतो, सोनू शौर्य कुशवाहा, राजेश महतो, जितेंद्र साहू, गोविंद रजवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >