रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई टीम का गठन, नानूराम गोयल को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रामगढ़ के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई.

रामगढ़: श्री मारवाड़ी धर्मशाला के भाग संख्या-एक में अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. अध्यक्ष नानूराम गोयल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की.

नई कार्यकारिणी में नानूराम गोयल को अध्यक्ष, विकास शाह को उपाध्यक्ष, शंकर लाल अग्रवाल को मंत्री, रोहित कुमार पंसारी को संयुक्त मंत्री और दीपक पंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं जयंती संयोजक की जिम्मेदारी उज्जवल बरेलिया और निखिल गोयल को दी गयी, जबकि अनिल गोयल को मीडिया प्रभारी बनाया गया.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव बरेलिया, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया, अरुण अग्रवाल (बरकाकाना), उमेश राजगढ़िया और अरुण गोयल को शामिल किया गया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया. इस दौरान अध्यक्ष नानूराम गोयल ने कहा कि आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा. महोत्सव के दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्विज प्रतियोगिता समेत समाज के सभी वर्गों के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

मंत्री शंकर लाल अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है. इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. उन्होंने समाज के लोगों से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >