रामगढ़. रामगढ़ के टायर मोड़ एनएच-33 स्थित स्मार्ट ऑर्थोपेडिक एंड चिरोप्रेक्टर सेंटर का उदघाटन मंगलवार को बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को हड्डी, जोड़, रीढ़ और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार एवं प्रबंधन की सुविधा मिलेगी.
क्लिनिक में डॉ शिवशक्ति साहू और डॉ नवीन कुमार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. संचालक अजय सिंह ने बताया कि केंद्र में कमर दर्द, एड़ी व घुटने का दर्द, गर्दन की समस्या, गठिया, चेहरे का पैरालिसिस, मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव, टेनिस एल्बो, स्लिप डिस्क, कंधे का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, स्पॉन्डिलाइटिस, फ्रैक्चर तथा ऑपरेशन के बाद जोड़ों में जकड़न जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा है.
उदघाटन कार्यक्रम में अजय सिंह, अंकित सिंह, सुरेश कुमार सिन्हा, बलजीत सिंह बेदी, अविनाश सिंह और दिनेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
