धर्मा यादव की तलाश में कुजू ओपी पहुंचे परिजन, पुलिस से लगायी मदद की गुहार

विशाखापट्टनम से लापता धर्मा यादव की तलाश के लिए परिजनों ने कुजू पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 19 अगस्त से धर्मा यादव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कुजू, रामगढ़: हथमारा निवासी धर्मा यादव की तलाश को लेकर उनकी पत्नी गीता देवी, परिजन और भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को कुजू ओपी पहुंचे. सभी ने पुलिस से धर्मा यादव की खोजबीन तेज करने और उनके संबंध में जानकारी जुटाने में सहयोग की गुहार लगायी. परिजनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामले में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

परिजनों ने बताया कि धर्मा यादव काम के सिलसिले में विशाखापट्टनम गये थे. 19 अगस्त से उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है. रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी लेने के साथ परिजनों ने अपने स्तर से भी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है. इसके बाद उनके पुत्र कार्तिक यादव ने 27 सितंबर को कुजू ओपी में आवेदन देकर पिता की तलाश में पुलिस से मदद मांगी. आवेदन की प्रतिलिपि रामगढ़ एसपी को भी दी गयी है.

धर्मा यादव की पत्नी और परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनके बारे में जानकारी जुटाने तथा उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर मनोज गिरी, पूर्व मुखिया रामसहाय बेदिया, पूर्व वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, नगर परिषद महामंत्री मंजू देवी, कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, राजेश प्रजापति, दुर्योधन यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >