पतरातू, रामगढ़: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मनोज वाजपेयी महतो को भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बधाई दी. उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया.
किशोर कुमार महतो ने विश्वास जताया कि मनोज वाजपेयी महतो के नेतृत्व में झारखंड में पिछड़ा वर्ग की आवाज मजबूत होगी और समाज को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओबीसी को सम्मान व राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है.
बधाई देने वालों में भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, रामेश्वर महतो, राजेश कुमार, रघु महतो, घनश्याम महतो, दिनेश कुमार, गोविंद कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.
