जमीन विवाद में जातिसूचक शब्द व मारपीट का आरोप, एससी-एसटी थाने में केस दर्ज

घाटोटांड़ में एक जमीन विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है. पीड़ित ने दो व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज किया गया है.

घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भेलगढ़ा बस्ती निवासी राम कुमार मांझी ने जमीन विवाद को लेकर मो रियासत नवाज खान और मो जमील पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इसे लेकर एससी-एसटी थाना रामगढ़ में मामला दर्ज किया गया है.

आवेदन के अनुसार, 26 जुलाई को बारी की जमीन के पास अवैध रूप से नींव खोदी जा रही थी. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. शिकायतकर्ता ने बताया कि 31 जुलाई को वेस्ट बोकारो ओपी में इसकी सूचना दी गयी थी. इसके बाद 14 अगस्त को एससी-एसटी थाना में शिकायत देने को कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >