पतरातू, रामगढ़: तालाटांड़ निवासी गुलबस्ता परवीन ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए पतरातू थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आवेदन में महिला ने बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर थी. इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर में चोटें आयीं. महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की.
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है. उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
