प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

रामगढ़ में जिला कौशल पदाधिकारी ने निष्ठा डीडीयू-केके प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां दी जा रही सुविधाओं व प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया।

रामगढ़. उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को निष्ठा डीडीयू-केके प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़ का निरीक्षण जिला कौशल पदाधिकारी ने किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में आठ प्रशिक्षण बैच संचालित पाये गये. जिला कौशल पदाधिकारी ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, आधारभूत सुविधाओं व प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही भोजन की गुणवत्ता व मात्रा की भी जांच की. उन्होंने केंद्र प्रबंधक, प्रशिक्षकों व कर्मचारियों से प्रशिक्षण संचालन और सुविधाओं की जानकारी ली. जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके ज्ञान व प्रशिक्षण स्तर का आकलन किया गया. उनसे सीपीआर, बीपी व बुखार मापने तथा हाथ धोने की विधि से जुड़े सवाल पूछे गये, जिनका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया. प्रशिक्षणार्थियों ने बीपी मापने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया. निरीक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुविधाओं और कौशल विकास कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों की नियमित निगरानी कर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >