सरस्वती विद्या मंदिर में निरीक्षक टोली ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

रजरप्पा के सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति की टीम ने शैक्षणिक निरीक्षण किया और शिक्षकों को शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

रजरप्पा, रामगढ़: रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विद्या विकास समिति, रांची की निरीक्षक टोली ने शैक्षणिक निरीक्षण किया. टोली में सरूबेरा कुंदरिया के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्र, गिद्दी बस्ती के प्रधानाचार्य रवींद्र मिश्रा व रामगढ़ के शिक्षक सुनील कुमार शामिल थे.

निरीक्षक टोली ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया. वंदना सभा, कार्यालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, संगणक कक्ष समेत विभिन्न विभागों की पंजी व अभिलेखों की जांच की गयी. बाल संसद के विद्यार्थियों के साथ बैठक कर गतिविधियों की जानकारी ली गयी.

शिक्षकों के साथ बैठक में शैक्षणिक व व्यवस्थागत गतिविधियों की समीक्षा कर सुझाव दिये गये. दीपक मिश्र ने पंचपदी शिक्षण पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को बदलते समय के अनुरूप स्वयं को अपडेट करने की सलाह दी. रवींद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया. प्राचार्य उमेश प्रसाद ने निरीक्षक टोली के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >