चितरपुर. चितरपुर कॉलेज एवं टर्टल फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट, रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 27 सितंबर तक ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
कार्यक्रम का विषय उच्च शिक्षा में प्रभावी शिक्षण, अधिगम एवं व्यावसायिक विकास है. इसमें चार राज्यों के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षकों की शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमता विकसित करना है.
मुख्य अतिथि झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के प्रो डॉ पीयूष रंजन ने उच्च शिक्षा में बदलती शिक्षण आवश्यकताओं और शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे. विभिन्न सत्रों में प्रभावी शिक्षण रणनीति, नवाचारी शिक्षण, मूल्यांकन तकनीक, शैक्षणिक नेतृत्व, अनुसंधान कौशल एवं उच्च शिक्षा के भविष्य पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया.
