माइंस बंद होने के बाद करमा में रोजगार के नए अवसरों की तलाश, जर्मनी-झारखंड टीम ने किया निरीक्षण

सीसीएल करमा परियोजना की बंद खदान भूमि पर इको पार्क, सोलर और मत्स्य पालन के विकास के लिए जर्मनी की टीम ने किया निरीक्षण. स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार.

कुजू (रामगढ़). सीसीएल करमा परियोजना में खनन कार्य बंद होने के बाद उपलब्ध भूमि के बेहतर उपयोग और स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक रोजगार के अवसर तलाशने को लेकर गुरुवार को जर्मनी की जिड संस्था, झारखंड सरकार और माक के अधिकारियों की टीम ने परियोजना का निरीक्षण किया. फिलिप जानसन के नेतृत्व में जर्मनी की टीम करमा परियोजना पहुंची. कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा एवं परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा ने टीम का स्वागत किया.

इको पार्क, मत्स्य पालन और सोलर प्रोजेक्ट की संभावनाएं देखीं

अधिकारियों ने परियोजना की भौगोलिक स्थिति, वर्तमान खनन गतिविधियों और खदान बंद होने के बाद उपलब्ध भूमि के संभावित उपयोग की जानकारी ली. भारत-जर्मनी सरकार के संयुक्त पायलट प्रोजेक्ट के तहत माइंस क्लोजर के बाद रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

टीम ने इको पार्क, मत्स्य पालन और सोलर प्रोजेक्ट विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया. पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता और रोजगार सृजन पर भी विचार-विमर्श किया गया.

ये भी पढ़ें: गोला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम, SS प्लस टू हाई स्कूल की टीम ने कबड्डी व वॉलीबॉल में मारी बाजी

सतत विकास के साथ अनधिकृत कब्जे पर रोक लगाने पर जोर

अधिकारियों ने अनधिकृत कब्जा और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ क्षेत्र के सतत विकास पर जोर दिया. निरीक्षण के बाद पौधरोपण किया गया.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गयी सिलाई मशीनें

सीएसआर के तहत आसपास के गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भी दी गयीं.

फोटो फ़ाइल संख्या 3 कुजू जी: सीसीएल करमा खदान का निरीक्षण करते जर्मनी की जिड संस्था के अधिकारी व सीसीएल अधिकारी, | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >