घाटोटांड में महाभोग कार्यक्रम का आयोजन, 22 घाटों 4 महा प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालू

वेस्ट बोकारो के घाटोटांड में भगवान जगन्नाथ के महाभोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

घाटोटांड़: वेस्ट बोकारो क्षेत्र इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर है. भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी दुर्गा मंडप, हाउसिंग कॉलोनी पहुंचने के बाद से यहां प्रतिदिन भव्य महाभोग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

बुधवार को आयोजित महाभोग कार्यक्रम में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के चीफ सीईपी राजेश कुमार एवं उनकी धर्म पत्नी संगीता कुमारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया. इस अवसर पर आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं उनके परिवारजनों को सादर आमंत्रित किया गया था.

निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की पूजा-अर्चना के साथ महाभोग अर्पित किया गया.आयोजन में टाटा स्टील के सीएचआरओ राजेश चिंतक, महाप्रबंधक मुकेश रंजन सहित , विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

इसी क्रम में बीती रात राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा भी महाभोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें यूनियन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद, सचिव योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारीगण शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >