कुजू से धनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट
कुजू. सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुजू, रामगढ़ में श्रावण मास की समाप्ति एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी एवं मेंहदी रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. मेंहदी रचना प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में श्वेता कुमारी एवं श्रद्धा कुमारी ने प्रथम, अनु कुमारी एवं साक्षी केशरी ने द्वितीय तथा पीहू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जूनियर वर्ग में महक गिरी, तोशी परवीन एवं अदिति कुमारी ने प्रथम, वीणा कुमारी, रोशनी कुमारी एवं खुशी पटेल ने द्वितीय तथा आन्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
प्राथमिक वर्ग में प्रिया कुमारी एवं गुनगुन पटेल प्रथम, अमृता पटेल द्वितीय तथा श्रद्धा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं राखी रचना प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में लक्की करमाली ने प्रथम, पलक कुमारी ने द्वितीय तथा आशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जूनियर वर्ग में आर्यन करमाली, आलोक राज एवं डोली कुमारी ने प्रथम, आर्यन कुमार, ओमप्रकाश एवं फहद रिजवान ने द्वितीय तथा फैजान रजा एवं पीयूष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
प्राथमिक वर्ग में मो. मुदस्सर, मयंक गिरी, प्रिंस यादव एवं सौरव कुमार ने प्रथम, आराध्या कुमारी, पलक कुमारी, उत्कर्ष यादव एवं सिद्धी रानी ने द्वितीय तथा सौम्या कुमारी एवं साइमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य सूर्यनाथ यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं.
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. ऐसी गतिविधियां उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सिंधु गुप्ता एवं गजाला परवीन शामिल थीं. वहीं पूरी प्रतियोगिता अनिता राज मुंडा एवं रजनी कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ये भी पढ़ें: Ramgarh News: आधी रात 30 हाथियों का धावा, आखिर कितनी फसल हुई तबाह
ये भी पढ़ें: Ramgarh News: 21 बच्चों को मिली साइकिल, आखिर किसने बढ़ाया उनके सपनों का पहिया
