रजरप्पा सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में रामगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किया. दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 14 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.
16 वर्ष बालिका वर्ग में विजेता ट्रॉफी पर कब्जा
रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की. 16 वर्ष बालिका वर्ग में रामगढ़ की खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं, बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया.
खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है. सफलता पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, एपेक्स विद्यालय के निदेशक भागीरथ महतो, पीयूष चौधरी, पुरन चंद राम, भरत भूषण महतो, पवन कुमार दांगी, मिस मेरी, मिस ललिता, मो. कमरुद्दीन, केदार राम, अजय कुमार, धर्मनाथ महतो, शैलेश शर्मा, रामेश्वर गोप, अंकित कुमार सिंह, अंकित अग्रवाल, तुलेश्वर चौधरी, गोपाल राम, सहदेव मांझी, चंद्रशेखर राम करमाली व अजय करमाली समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में SIR का विशेष कैंप, नोटिस वाले मतदाताओं की मैपिंग और फॉर्म भरने का काम जारी
