रजरप्पा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक गिरफ्तार

Rajrappa News: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितरपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

राजरप्पा से शंकर पोद्दार की रिपोर्ट 

Rajrappa News: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है. घटना के बाद युवती के परिजनों द्वारा रजरप्पा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है.

कब हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च सोमवार शाम को बारलोंग स्थित एक सुनसान जगह पर तीन युवकों ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितरपुर बस्ती से तीनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें पूछताछ के बाद 31 मार्च मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.   

कौन हैं आरोपी?

  • 1. अयान अनवर: (पिता- अनवर सलीम), निवासी- रहमत नगर, लाइनपार, चितरपुर.
  • 2. मो. तौफिक: (पिता- दिलशाद अहमद), निवासी- ईदगाह मोहल्ला, चितरपुर.
  • 3. मो. असफाक: (पिता- स्व. भोला पगला), निवासी- एलबी रोड, चितरपुर.

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

इस संदर्भ में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आवेदन प्राप्त हुआ है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई निरंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत महतो और मो. इकबाल शामिल थे. पुलिस बल ने मंगलवार सुबह चितरपुर के विभिन्न जगहों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: गुमला में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में हाथियों का ‘आतंक’: दहशत में ग्रामीण और वन विभाग के पास टॉर्च तक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >