रजरप्पा. माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को रजरप्पा मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मां छिन्नमस्तिके देवी की दर्शन के लिए भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे. जानकारी के अनुसार, झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने दामोदर-भैरवी संगम स्थल में स्नान कर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. भक्तों की भीड़ इतनी अधिक थी कि श्रद्धालुओं की कतार मुख्य मंदिर से बस स्टैंड तक पहुंच गयी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रजरप्पा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की विशेष इंतजाम की गयी थी. उधर, माघ पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर न्यास समिति द्वारा पंचवटी आश्रम में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा को सफल बनाने में अशेष पंडा, शुभाशीष पंडा, असीम पंडा, अजय पंडा, सुबोध पंडा, पप्पू पंडा, छोटू पंडा, लोकेश पंडा, राकेश पंडा, दीपक पंडा, सेतु पंडा का मुख्य योगदान रहा.
माघ पूर्णिमा पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

माघ पूर्णिमा पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Copied link
माघ पूर्णिमा पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब