रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त, महत्वपूर्ण स्थानों पर लगेंगे आठ सीसीटीवी कैमरे

रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त, महत्वपूर्ण स्थानों पर लगेंगे आठ सीसीटीवी कैमरे

: प्रवेश और निकासी द्वार पर तैनात रहेंगे पुलिस व पुजारी ::आठ फरवरी को आदित्यपुर के श्रद्धालु के साथ की गयी थी मारपीट : एसपी ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का दिया था निर्देश प्रतिनिधि, रजरप्पा रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर स्थित पंचवटी आश्रम में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने की. इसमें मंदिर न्यास समिति के पुजारियों के साथ मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार, निकासी द्वार, वीआइपी गेट और बिरला भवन सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, ताकि पूरे परिसर की निगरानी प्रभावी तरीके से की जा सके. प्रवेश और निकासी द्वार पर पुलिस के दो जवानों के साथ दो पुजारियों की भी तैनाती रहेगी. यह भी तय किया गया कि किसी भी परिस्थिति में निकासी द्वार से किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. बैठक के दौरान मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा का ऑनलाइन लाइव स्क्रीन दर्शन शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. हालांकि, इस पर फिलहाल सहमति नहीं बन सकी. गौरतलब हो कि आठ फरवरी को आदित्यपुर (जमशेदपुर) से आये एक श्रद्धालु के साथ उनके परिजनों के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने नौ फरवरी को जैप के चार जवानों और एक गृह रक्षक को निलंबित कर दिया था. मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया था. बैठक में मंदिर न्यास समिति के सचिव शुभाशीष पंडा सहित अजय पंडा, असीम पंडा, सुबोध पंडा, रितेश पंडा, लोकेश पंडा, राकेश पंडा, गुड्डू पंडा, ब्रजेश पंडा, अमित पंडा, छोटन पंडा, स्वरूप पंडा और विक्रम पंडा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >