कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी पर विमर्श

कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी पर विमर्श

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के झिंझरीटांड़ में शनिवार को कुड़मी टोटेमिक समाज की बैठक हुई. बैठक में एक मार्च को प्रभात तारा मैदान, रांची में होने वाली कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंच कर समाज की एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी कुड़मी महतो समाज को अपेक्षित संवैधानिक अधिकार नहीं मिला है. प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी नहीं होने पर चिंता जतायी गयी. झारखंड आंदोलन में विनोद बिहारी महतो और निर्मल महतो के योगदान को याद करते हुए कहा गया कि राज्य निर्माण में अहम भूमिका के बावजूद समाज आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत है. बैठक में संतोष महतो, घननाथ महतो, अवधेश महतो, भुनेश्वर महतो, महेश महतो, महेंद्र महतो, सारो देवी, सुरेश महतो, राम विनय महतो, बीरबल महतो, गौतम महतो, गोपेश्वर महतो, गीता देवी, जगन्नाथ महतो, त्रिभुवन महतो, सरयू महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >