गिद्दी में लेवी वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, 40 हजार रुपये व बाइक जब्त

गिद्दी पुलिस ने कोयला कारोबारी से लेवी वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्यों को 40 हजार रुपये और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

गिद्दी से अजय कुमार व रंजीत सिंह की रिपोर्ट

गिद्दी(रामगढ़). गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को कोयला कारोबारी से लेवी वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये बरामद किये हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामले में गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

टोंगी गांव के पास पुलिस ने दबोचा

गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के लोग कोयला कारोबारी से लेवी वसूलकर रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने टोंगी गांव के पास दो युवकों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से लेवी के 40 हजार रुपये बरामद हुए.

दो मोबाइल और पल्सर बाइक भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल और काले रंग की पल्सर बाइक (जेएच24एम-6620) भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला निवासी मन्नु कुमार साव, पिता प्रमोद साव तथा कोयरी टोला मुंडा टोली निवासी अविनाश कुमार, पिता राजेश साव शामिल हैं.

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापामारी अभियान में गिद्दी थाना के दामुराम बोयपाइ, चंदन उरांव, सुनील कुमार, ओमप्रकाश महतो, राजेंद्र कुमार और अनिल कुमार सिंह शामिल थे. ये भी पढ़ें: पतरातू में 11 सितंबर को बिजली रहेगी बाधित, इन फीडरों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >