रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में रविवार को प्रशासनिक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया. विभिन्न पदों और विषयों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया.
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, विषयगत ज्ञान और संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य अर्हताओं का मूल्यांकन किया गया. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार साक्षात्कार में शामिल सभी अभ्यर्थी संबंधित पदों के लिए निर्धारित आवश्यक अर्हताएं पूरी करते हैं.
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता आधारित रखने पर विशेष जोर दिया गया. विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों और चयन समिति के सदस्यों ने अभ्यर्थियों की योग्यता, दक्षता और विषयगत समझ का आकलन किया.
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने अपने शुभकामना संदेश में सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मौके पर विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, प्रो. रश्मि, प्रो. निर्मल कुमार मंडल, डॉ. संजय कुमार, प्रो. डॉ. अशोक कुमार, अजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्याता और संबंधित कर्मचारी मौजूद थे.
