महर्षि परमहंस कॉलेज में क्विज का आयोजन, विजयी पुरस्कृत

महर्षि परमहंस कॉलेज में क्विज का आयोजन, विजयी पुरस्कृत

रामगढ़. महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोठार में शनिवार को क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज आदित्य प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में हुआ. प्रतियोगिता में बीएड के प्रशिक्षुओं को चार समूहों में विभाजित किया गया था. इसमें तृप्ति रानी समूह प्रथम, अमित कुमार तिवारी द्वितीय व ममता कुमारी समूह तृतीय स्थान पर रहे. सभी को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि क्विज में शामिल होने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है. इससे भविष्य में किसी भी मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रखा जा सकता है. मौके पर प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया, डॉ नीलकमल सिन्हा, डॉ राजेश महतो, राहुल सिंह, प्रकाश चंद्र महतो, दिनेश्वर मुंडा, चंचला कुमारी, अरविंद कुमार महतो, अबोध चंद्र महतो, अमृत कुमार महतो, जया झा, पूनम सिंह, पिंकी कुमारी, सगीर आलम, शमशेर आलम, विनीत पोद्दार, नीलम सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >