सांसद मनीष जायसवाल ने PVUNL अधिकारियों संग की बैठक, प्रभावित गांवों में विकास व रोजगार पर जोर

सांसद मनीष जायसवाल ने पीवीयूएनएल अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावित 25 गांवों में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया.

पतरातू (रामगढ़). हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने पतरातू स्थित पीवीयूएनएल (PVUNL) टाउनशिप के सर्किट हाउस पहुंचकर परियोजना अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने पीवीयूएनएल से प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं और आगामी विकास कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की. सांसद ने कहा कि पीवीयूएनएल की दो इकाइयों के संचालन में आने के बाद अब कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परियोजना प्रभावित 25 गांवों में शिक्षा, खेल, बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और रोजगार को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को विकास का सीधा लाभ मिल सके.

स्थानीय विस्थापितों को रोजगार में मिले उचित स्थान

बैठक में सांसद ने स्थानीय रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पीवीयूएनएल में रोजगार के अवसरों पर विस्थापितों और प्रभावित परिवारों का पहला हक है. इसके लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाकर स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक अवसर दिए जाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पीवीयूएनएल का विकास तभी सार्थक होगा जब आसपास के गांवों के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए.

बैठक में कई लोग रहे मौजूद

बैठक में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अशोक कुमार सेहगल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, राजाराम प्रजापति, राधेश्याम अग्रवाल, सुरेंद्र करमाली, अनमोल सरदार, विजय जायसवाल, मुखिया किशोर कुमार महतो, संतोष कुमार सिंह, कुंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: झाड़-फूंक में बीता इलाज का वक्त, मां समेत दो बच्चों की मौत; टायफाइड-मलेरिया की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >