कोठार के पूर्व मुखिया के भाई की संदेहास्पद मौत

कोठार के पूर्व मुखिया के भाई की संदेहास्पद मौत

रामगढ़. कोठार पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा के भाई भागीरथ मुंडा (36 वर्ष) की संदेहास्पद मौत हो गयी. भागीरथ मुंडा सोमवार की रात अपनी बाइक से एनएच-23 कोठार के अपने मुंडा ढाबा होटल से कोठार अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान वह बाइक से गिर गये. बाइक उन पर गिर गयी थी. इसी दौरान यहां से गुजरनेवाले एक राहगीर की नजर उन पर पड़ी, तो उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद भागीरथ मुंडा का अंतिम संस्कार कोठार के श्मशान घाट में किया गया. भागीरथ मुंडा अपने पीछे एक पुत्र-पुत्री व पत्नी को छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >