चैनगड़ा में जमीन की सही पहचान नहीं होने से ग्रामीण नाराज, DC से मिलेंगे

भुरकुंडा के चैनगड़ा में जमीन की सही पहचान और स्थलीय जांच नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा.

भुरकुंडा(रामगढ़). चैनगड़ा के खाता संख्या 173, प्लॉट संख्या 134, 162, 576, 582 की सही पहचान व स्थलीय जांच नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. बुधवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दीपक मुंडा ने की. संचालन बिरू महतो ने किया.

अमीन और सीओ से मिल चुके हैं ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में अंचल अमीन व अंचलाधिकारी से संपर्क किया गया था, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई. सीओ द्वारा उपायुक्त से मिलने की बात कही गयी.

कमेटी बनाकर डीसी से मिलेंगे

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों की एक कमेटी गठित कर उपायुक्त से मुलाकात की जायेगी. जमीन की निष्पक्ष स्थलीय जांच व भूमि की सही पहचान कराने की मांग रखी जायेगी.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

ग्रामीणों ने कहा कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में विहिप का 62वां स्थापना दिवस समारोह, हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आलोक

कुमार आलोक भुरकुंडा क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेलकूद तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >