दुलमी, रामगढ़: दुलमी प्रखंड के जरियो में दावत-ए-मोहब्बत चालुम के अवसर पर भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रियाज अंसारी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश और कांग्रेस नेता मेहताब राही मौजूद थे.
कार्यक्रम में मजहर जानी बोकारो और साहनी सबा हजारीबाग के बीच कव्वाली मुकाबला हुआ. दोनों कव्वालों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा. इस दौरान लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.
प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश
विधायक ममता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं. ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में उत्साह और खुशी की भावना देखने को मिलती है.
मौके पर मुखिया अमरून निशा, तौफीक अंसारी, शेख बहादुर, मोतल्लीब अंसारी, इमाम अंसारी, कमेटी के अब्दुल गफ्फार, एनातुल्ला अंसारी, अब्दुल मुतलिब एजाज, हाफिज सफुल्ला, मोबिन अंसारी, कयुम अंसारी, नसीम अंसारी, मोबीन अंसारी, नफीस अंसारी, रबील अंसारी, शहबाज अंसारी, फरीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.
