..जतराटांड़ में भगवान शिव और पैंकी में हनुमान जी की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

करमा ग्राम के जतराटांड़ में भगवान हनुमान पैंकी मुंडा टोला में भगवान शिव परिवार की विधिवत पूजा अर्चना के साथ सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी.

फोटो फ़ाइल संख्या 14 कुजू बी: : हनुमान जी की प्रतिमा कुजू. करमा ग्राम के जतराटांड़ में भगवान हनुमान पैंकी मुंडा टोला में भगवान शिव परिवार की विधिवत पूजा अर्चना के साथ सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी. इस दौरान करमा में यज्ञाचार्य नरेश पांडेय एवं उनके सहयोगी पंडित ने यजमान बने मोहरलाल मुंडा, महादेव मुंडा, जगरनाथ मुंडा, सुखलाल महतो, पारसनाथ महतो सपत्नीक, जबकि पैंकी में यज्ञाचार्य रामशरण गिरी जी महाराज, मनीष कुमार पांडेय एवं उनके सहयोगी पंडितो ने यजमान बने बरतू मुंडा, फूलो मुंडा, मनोज मुंडा, सुरेश मुंडा,चूरामन मुंडा, धनेश्वर मुंडा, विकास रविदास सपत्नीक के हाथों पूजा करायी. वहीं दोनों समितियों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया. तत्पश्चात संध्या बेला में अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये. यज्ञ को सफल बनाने में करमा के रामेश्वर मुंडा, धनेश्वर महतो, अशोक कुमार मुंडा, दशरथ मुंडा, नरेश मुंडा, जितेंद्र महतो, मोहरालाल महतो, बृजलाल महतो, सुभाष मुंडा, समाजसेवी गुड्डू वर्मा, मनीष कुमार मुंडा, गोपाल महतो, रामलाल साव, चंदन मुंडा, करण मुंडा, मानेश्वर मुंडा, संतोष कुमार मुंडा जबकि पैंकी में राजू भुइयां, बसंती देवी, अमरदीप मुंडा, फुलासो देवी, अजय राम, मोहन भुइयां, अंजुला देवी, संजय राम, तेजलाल मुंडा, संदीप मुंडा, राजेंद्र भुइंया, अरुण भुइयां, संतोष भुइयां, महेश मुंडा, मनोज भुइयां, शंभु राम, अनोज भुइयां, ललिता देवी, शुक्रमणि देवी, साबो देवी, रीना देवी, रिंकी देवी, सुनीता देवी, बेबी कुमारी, रेखा देवी, पूनम देवी, उषा देवी, महेश भुइयां, संजय मुंडा, दिनेश मुंडा, टेपू मुंडा समेत पैंकी, मुंडा टोला, भुइयां टोला, पिपरा टोला के लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इधर तिलैया में चल रहे यज्ञ में चौथे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य संपन्न कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >