गिद्दी में मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनी

गिद्दी में मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनी

गिद्दी. झारखंड के पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि गिद्दी स्थित यूनियन कार्यालय में मनायी गयी. सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर आरसीएमयू के अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव सीपी संतन ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में उनकी अलग पहचान थी. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हित में उन्होंने जो कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. राजेंद्र प्रसाद सिंह हमेशा मजदूरों व लोगों के दिलों में अमर रहेंगे. इस अवसर पर ऑल इंडिया काउंसिल के ब्रजकिशोर पासवान, यूनियन के मनोकामना सिंह, सुधीर सिंह, विजय कुमार, राजेंद्र महतो, सतीश कुमार, अजय पांडेय, लखन राम, शशिभूषण सिंह, सुनील दुबे, विजय सिंह, कीर्तन सिंह, प्रमोद कुमार,भगवान यादव, लक्की, मोइन खान, मो. हसन, पतिराम मांझी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >