भुरकुंडा. सौंदा पब्लिक स्कूल सौंदा बस्ती में शुक्रवार को सरस्वती पूजा हुई. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच खेलकूद पुरस्कारों का वितरण भी हुआ. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरका-सयाल जीएम अजय सिंह व स्कूल के सचिव अमित कुमार ने किया. जीएम ने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है. खेलकूद से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, अनुशासन की भी सीख मिलती है. सचिव अमित कुमार ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. मौके पर पीओ सुबोध कुमार, दिलीप कुमार, गजानंद प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, दयानंद प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, अरुण प्रसाद, अरविंद प्रसाद, सुदामा विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, सुमन गुप्ता, रामपूजन ठाकुर, अपराजिता कुमारी, प्राची प्रज्ञा, काजल कुमारी, चंचला राणा, जे टेटे उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
