कुजू. रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ स्थित बंद उप स्वास्थ्य केंद्र के पुनः संचालन को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गयी. मांडू स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रश्मि की मौजूदगी में वार्ड पार्षद राहुल कुमार उर्फ सोनू साव ने पूजा-अर्चना कर केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. करीब 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह उप स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बंद था. इससे वार्ड पांच, छह, सात, आठ एवं नाै के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी. वार्ड पार्षद राहुल कुमार के लगातार प्रयास, जनसंपर्क और विभागीय समन्वय के बाद अब केंद्र को पुनः संचालित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. बताया गया कि जल्द ही रामगढ़ के सिविल सर्जन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया जायेगा. वार्ड पार्षद राहुल कुमार उर्फ सोनू साव ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, नाली, पेयजल समेत जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर लगातार कार्य किया जायेगा.
बंद उप स्वास्थ्य केंद्र में की गयी पूजा , जल्द होगा शुरू
बंद उप स्वास्थ्य केंद्र में की गयी पूजा , जल्द होगा शुरू
