सुकरीगढ़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीण व पुलिस में झड़प, दस न्यायिक हिरासत में

सुकरीगढ़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीण व पुलिस में झड़प, दस न्यायिक हिरासत में

27 चितरपुर सी. गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस

चितरपुर. रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा गांव में सोमवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों एवं रजरप्पा पुलिस के बीच झड़प हुई. इसके बाद पथराव की घटना हुई. इसमें तीन पुलिसकर्मी एवं एक चालक को चोट लगी है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया. कई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. मंगलवार को दस लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में रजरप्पा थाना में 44 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दहशत है. जानकारी के अनुसार, सुकरीगढ़ा गांव के रवींद्र मार्केट के समीप इमली टोला में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर भ्रमण किया जा रहा था. इस बीच, तेली पोखर देवी मंडप के समीप पहुंची पुलिस ने दूसरे तालाब में प्रतिमा विसर्जन करने को कहा. कुछ लोग इसका विरोध करने लगे. इसके बाद यहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस बीच, दोनों ओर से हंगामा के बाद पथराव की घटना हुई. इसमें रजरप्पा थाना के एसआइ रंजीत महतो, एसआइ मो इकबाल, कांस्टेबल फूलचंद महतो, हवलदार रोहित कुमार सिंह सहित एक अन्य चालक को चोट लग गयी. पुलिस ट्रैक्टर पर लदे डीजे साउंड सिस्टम, एक टेंपो व पांच बाइक को भी जब्त कर थाना ले आयी है. इस संदर्भ में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कहा कि घटना को लेकर रजरप्पा थाना में मामला दर्ज किया गया है. समाज में उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >